Bhadohi

May 21 2023, 13:10

892 स्कूलों का होगा सर्वे, जर्जर भवन होंगे चिह्नित


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। बारिश शुरू होने से पूर्व स्कूलों के भवन का सर्वे शुरू हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम लगाई गई है। जुलाई में स्कूल खुलने से पूर्व यह रिपोर्ट सौंपी जानी है। जिससे नए भवन के लिए प्रस्ताव तैयार हो सके।जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 90 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत है। मिशन कायाकल्प, कंपोजिट ग्रांट की मदद से विद्यालयों का विकास हो रहा है,डेढ़ से दो दशक पूर्व बने कई स्कूलों के भवन जर्जर हो चुके हैं। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बाद अब विद्यालयों का सर्वे शुरू हो गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी संग एक हजार से अधिक शिक्षकों की टीम लगाई गई है। जो स्कूलों में खिड़की, भवन, दरवाजा सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच करेंगे। पूर्व में विभाग के भेजे गए प्रस्ताव पर कुछ विद्यालयों के लिए बजट स्वीकृत हुआ, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में स्कूल और भवन जर्जर हैं, लेकिन मजबूरीवश कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही है।

शिक्षा विभाग के सर्वे में 2022 में 171 विद्यालय के भवन जर्जर मिले थे। विभागीय प्रस्ताव पर 12 नए स्कूल और 15 भवन के लिए बजट स्वीकृत हो सका। ऐसे में बड़ी संख्या में स्कूल भवन अब भी जर्जर हैं।स्कूलों का सर्वे चल रहा है। ग्रीष्मकालीन छुट्टी के 40 दिनों में इस कार्य को पूर्ण करना है। रिपोर्ट मिलने पर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए

Bhadohi

May 21 2023, 13:08

*बढ़ेगी 32 ट्रांसफार्मरों की क्षमता*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। विद्युत विभाग इस साल विजनेस प्लान योजना से 32 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराएगा। योजना के तहत 40.72 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत होने के बाद विभाग ट्रांसफार्मरों के क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू कराएगा।जिले में दो वितरण खंड के 29 उपकेंद्रों से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सवा दो लाख उपभोक्ताओं तक विद्युत आपूर्ति होती है।

अधिकांश कनेक्शन धारक हाईटेंशन लाइनों का परिवर्तितकरण 25, 63, 100 केवी वाले ट्रांसफार्मर से होने पर एलटी लाइन का उपयोग करते हैं। ऐसी स्थिति में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर भी अत्यधिक लोड सहन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप कनेक्शन धारक रोस्टर ट्रिपिंग, तकनीकी खामियों से अघोषित कटौती का भी सामना करते हैं। शिकायतों को नजरंदाज न कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम चरण में जिले में कुल 32 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने कार्य योजना तैयार की है।

अधीक्षण अभियंता विद्युत अशोक कुमार ने बताया कि कार्य योजना में शामिल 32 ट्रांसफार्मरों को क्षमता वृद्धि लगभग 40.72 लाख की लागत से होगा। धनराशि स्वीकृति होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित ट्रांसफार्मरों की क्षमता बदलेगी और आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार नजर आएगा। अभियंता ने उपभोक्ताओं से प्रति राजस्व जमा करने पर भी बल दिया। जिससे अन्य तरह के उपकरणों को बदलते समय आर्थिक समस्या सामने न आए।

Bhadohi

May 20 2023, 18:26

*प्रयोग से सिद्धांतों की होती है जानकारी*


रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव

भदोही- केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर भदोही में साइकोलॉजिकल और हिस्टोलाजिकल विषय पर 17 से 23 म‌ई तक समर स्कूल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छात्र - छात्राओं को कोश और उतक विज्ञान के बारे में जानकारी दी गई।

कोर्स आर्डिनेटर डॉक्टर रश्मि सिंह ने समय स्कूल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिद्धांतों को समझने के लिए प्रयोग जरुरी है। कहा सिद्धांतों को समझने के लिए प्रयोग अनिवार्य इसी से उसे अच्छी तरह जाना जा सकता है। इसलिए प्रयोग अनिवार्य है। प्राचार्य डॉक्टर पीएन डोंगरे ने कोशिश की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई पर प्रकाश डाला।

टेनर डॉक्टर शेफाली सिंह और डॉक्टर रवि कुमार यादव ने छात्र - छात्राओं को तने में होने वाले असामान्य द्वितीय वृद्धि के बारे में बताया। इस मौके पर डॉक्टर रविन्द्र कुमार पाण्डेय डॉक्टर सौम्या आदि उपस्थित रहे।

Bhadohi

May 20 2023, 18:25

*नैनो टेक्नोलॉजी की भविष्य में उपयोगिता पर व्याख्यान*


रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर भदोही के भौतिक विज्ञान में भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी बिभाग,नई- दिल्ली के सौजन्य से डीबीटी स्टार कॉलेज स्कीम के अंतर्गत बीएस-सी (चतुर्थ सेमेस्टर)के छात्र/छात्राओं के लिए नैनो टेक्नोलॉजी की भविष्य में उपयोगिता पर प्रोफेसर ओएन श्रीवास्तव मेमोरियल ब्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के रसायन विज्ञान विभाग की विद्वान वक्ता डाक्टर मृदुला त्रिपाठी ने नैनो पदार्थ के गुणों तथा भविष्य में दैनिक जीवन में इस पदार्थ के उपयोग को बताया साथ ही प्रकृति में विद्यमान नैनों पदार्थ की उपलब्धता को बताया| उन्होंने वर्तमान में नैनों टेक्नोलाजी के क्षेत्र में हो रहे शोध के बारे में प्रकाश डालते हुए स्टूडेंट्स को इस दिशा मे शोध करने हेतु प्रेरित भी किया। उन्होंने छात्र/छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य पीएन डोंगरे ने छात्र/छात्राओं को आज के दौर में टेक्नोलॉजी के महत्त्व के बारे में बताते हुए किया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत विभाग प्रभारी भौतिकी प्रोफेसर अरुण कुशवाहा ने किया साथ ही उन्होंने छात्र/छात्राओं को इस कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में बताया। कोर्से कोऑर्डिनेटर डॉक्टर कल्पना अवस्थी ने प्रोफेसर ओएन श्रीवास्तव के द्वारा किये गए कार्यों तथा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे मे बताया। साथ ही विगत दिनों में आयोजित प्रतियोगिताओ में विजयी छात्र / छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्रीप्रकाश मिश्रा ने तथा डॉक्टर अखिलेश कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। आजके कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भौतिक विज्ञान विभाग की डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव, डॉक्टर मनोज कुमार विश्वकर्मा ,डॉक्टर सदानंद सिंह , डॉक्टर आशीष वर्मा, डॉक्टर जैस कुमार तथा उपस्थित रहे।

Bhadohi

May 20 2023, 17:43

*लाखों का वेडिंग जोन बना शो पीस, आवंटन के आठ महीने बाद भी नहीं पहुंचे दुकानदार*


रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव

भदोही- नगर को अतिक्रमण एवं जाम से मुक्त बनाने की मुहिम धरातल पर फेल हो गई है। सालभर पूर्व लाखों खर्च पर वेडिंग जोन तो बन ग‌ए , लेकिन दुकानदार वहां नहीं जा रहा है। जिससे पटरी पर अब भी दुकान लग रहे हैं।

जिले की दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज और पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, घोसिया और न‌ई बाजार में करीब 10 लाख से अधिक की लागत से वेडिंग जोन बनकर तैयार है। ज्ञानपुर में 22 दुकानदारों को यहां आवंटित की गई है। आवंटन के करीब आठ महीने बाद भी वेडिंग जोन में दुकानदार नहीं पहुंच रहे। कमोबेश यही हाल गोपीगंज, सुरियावां, खमरिया, न‌ई बाजार, भदोही और घोसिया में भी है‌।

वेडिंग जोन में दुकानदारों के न जाने से ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर, दुर्गागंज त्रिमुहानी, शीतल पाल तिराहा, केएनपीजी काॅलेज गोपीगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा मिर्जापुर तिराहा व नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर पटरी पर ही दुकानें लग रही है। जिससे सड़कें सिकुड़ने से आए दिन अतिक्रमण से जाम की समस्या होता है। करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद अब नगरों में न‌ई सरकार गठन होने से लोगों की उम्मीद भी बढ़ गई है कि जल्द ही दुकानदार वेडिंग जोन में जाएंगे। जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Bhadohi

May 20 2023, 17:37

*भदोही जिले को साढ़े तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य*


रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव

भदोही- पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन से पौधरोपण करने का लक्ष्य जिले को मिल गया है। जुलाई से पौधरोपण का काम शुरू हो जाएगा। इस वर्ष वन विभाग को साढ़े तीन लाख पौधे लगाने का टास्क मिला है। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि अब तक सिर्फ विभाग को ही लक्ष्य मिला है।

विभाग की तरफ से चयनित स्थानों पर करीब तीन लाख 50 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए वन गड्ढा खोदाई का काम शुरू हो गया है। ताकि बारिश से पहले ही पौधरोपण का काम शुरू हो जाए। करीब 14 लाख पौधे तैयार किए जा रहे। बताया कि पौधा लगाने के लिए ग्राम समाज, सड़क की पटरियां, विद्यालय परिसर, तालाब तट नहर, तट को चिन्हित किया जा रहा है। पौधारोपण से ही पर्यावरण शुद्ध होगा। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगाना जरूरी है।

Bhadohi

May 20 2023, 12:31

*दो शातिर लूटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही। एक के बाद एक क‌ई महिलाओं से लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल दो शातिर लूटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ ग‌ए। भागने के चक्कर में एक लूटेरा जख्मी भी हो गया। इनके पास से 47 रुपए नगद, पांच मंगलसूत्र, पीले धातु का चैन,दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इन्हें जौनपुर जिले की सीमा अभिया वन से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि ये महिलाओं को निशाना बनाकर उनसे लूट करते थे। औराई, सुरियावां, मिर्जापुर व विंध्याचल में लूट घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पूछताछ में इन्होंने अपने क‌ई जुर्म कबूले किए ।बीते पांच म‌ई को सुरियावां नगर के पास कस्तूरीपुर बाजार में महिला के रुपयों से भरे पर्स छीनने की बात स्वीकारी इसी दिन भीमसेनपुर ग्राम में अभिया रोड पर बाइक से जा रही महिला के मंगलसूत्र छीनने में सफल रहे। 16 म‌ई को सुरियावां थाना क्षेत्र के ही मणिनगर में देवर के साथ जा रही एक अन्य महिला के 20 हजार रुपए से भरे पर्स छीनकर भाग निकले थे।

पांच मई को औराई थाना क्षेत्र में दोनों ने एक महिला के पांच हजार रुपयों से भरे बैग को लूटा था। लूट के सामान के साथ जौनपुर जाने की सूचना पर थाना प्रभारी सुरियावां ने म‌यफोर्स के साथ दोनों को धर दबोचा। इस दौरान एक लूटेरे के पैर में हल्की चोट भी आई है। गिरफ्तार लूटेरों में हर्ष कुमार जगन्नाथपुर का व प्रिंस तिवारी गोहिया का निवासी है।

Bhadohi

May 20 2023, 11:33

*सीतामढ़ी घाटों पर बैरिकेडिंग की मांग*


रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी गंगा घाट पर बैरिकेडिंग व पुलिस की तैनाती न होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। म‌ई- जून को सीतामढ़ी गंगा घाट पर लोगों की डूबने से मौत होने की आंशका रहती है। बावजूद इसके विभागीय स्तर से गंगा घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001से अब तक यहां 50 से ज्यादा लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। ऐसे में पुलिस जवानों की तैनाती संग बैरिकेडिंग होना जरूरी है।

Bhadohi

May 20 2023, 11:30

*जिले में गरज - चमक के साथ के बारिश आसार*


रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। मौसम विभाग ने अगले दो से तीनों दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्याप्त चक्रवाती परिसंचरण तथा 23 म‌ई में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जिले में गरज चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि यह सप्ताह बढ़ते तापमान के कारण गर्म भी देखा जाएगा। दिन में तापमान पिछले दिनों की तरह 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा वहीं रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Bhadohi

May 19 2023, 14:39

*महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत,पति की दीर्घायु के किया पूजन*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्रि का व्रत रखा । इस दौरान सभी सुहागिन व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा व अर्चना की और अपने पतियों के लिए लंबी आयु की भगवान से प्रार्थना की।

इस क्रम में व्रती महिलाओ ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने के बाद उसकी परिक्रमा भी की और अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना भी की विधि-विधान से वट वृक्ष की डाल का पूजन किया और बाद में उसकी परिक्रमा करके अपनी पूजा केे पूर्ण किया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर स्थित वट वृक्ष के पूजन में शामिल हुए अपने व्रत का पारण किया।

इस क्रम में गोपीगंज में स्थित बड़े शिव व हनुमान गढी मंदिर में स्थित वट वृक्ष पर पूजा व परिक्रमा करने वाली व्रती महिलाओं की भीड़ सुबह चार बजे भोर से ही लगी रहीं । इस दौरान व्रत का पारण करने वाली महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा को सुनकर अपने व्रत को पूर्ण किया। पूराणों के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है।

इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाओं अखंड सौभाग्य के लिए पूजन करती हैं। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बेहद खास माना जाता है। इस पुण्यकारी व्रत के लिए वहीं जिले के सरोई में सुहागिन महिलाओ द्वारा बरगद के पेड़ की फेरी लगाकर वट सावित्री व्रत का पूजन किया गया। दरअसल पुराणों में वट सावित्री व्रत की कथा का वर्णन है। पुराणों के अनुसार वट सावित्री व्रत कथा में राजर्षि अश्वपति की एक ही संतान थीं सावित्री।

सावित्री ने वनवासी राजा द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान को अपने पति रूप में चुना था। लेकिन जब नारद जी ने उन्हें बताया कि सत्यवान अल्पायु हैं तो भी सावित्री ने अपना निर्णय नहीं बदला। वह समस्त राजवैभव त्याग कर सत्यवान के साथ उनके परिवार की सेवा करते हुए वन में रहने लगीं। सत्यवान लकड़ियां काटने जंगल गए। वहां वह मूर्छित होकर गिर पड़े। सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे अपने गोद में पति का सिर रख उसे लेटा दिया। उसी समय यमराज सत्यवान के प्राण लेने आए। यमराज सत्यवान के जीव को दक्षिण दिशा की ओर लेकर जा रहे हैं।

सावित्री भी यमराज के पीछे-पीछे चल देती हैं। इस पर यमराज के कई बार मना करने पर वह नही मानी तो इस पर यमराज ने सावित्री पर खुश होकर तीन वरदान मांगने के लिए कहा। तब सावित्री ने उन तीनों वरदान में यमराज से अपनी पति के लिए जीवन मांगा था जिसके बाद तभी से इस व्रत का प्रारंभ हुआ है ।